मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की भेंट

 राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का किया अनुरोध

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में जल विद्युत परियोजनाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए राज्य की पाँच महत्वपूर्ण जल विद्युत परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में गठित विशेषज्ञ समिति ने राज्य की कुल 21 जल विद्युत परियोजनाओं की संस्तुति की है, जिनमें से 5 परियोजनाएं प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने इन परियोजनाओं के शीघ्र अनुमोदन और क्रियान्वयन से राज्य में स्थानीय रोजगार, ऊर्जा उत्पादन और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना जताई।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने मुख्यमंत्री की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के जल संसाधन एवं ऊर्जा क्षेत्र के विकास में हरसंभव सहयोग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *