उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
