उत्तराखंड चारधाम: अजेंद्र अजय बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष और किशोर पंवार बने उपाध्यक्ष….

 

 

शासन ने सात जनवरी को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का कार्यकाल तीन साल होगा।

 

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) में पदाधिकारियों और सदस्य की ताजपोशी कर दी है। अजेंद्र अजय को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि किशोर पंवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। भारतीय वन सेवा के अधिकारी बीडी सिंह को समिति का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। शासन ने सात जनवरी को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का कार्यकाल तीन साल होगा।त्रिवेंद्र सरकार के समय 2020 में देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन किया गया। लेकिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों व हकहकूकधारियों के भारी विरोध के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर को देवस्थानम बोर्ड को समाप्त करने की घोषणा की थी। विधानसभा शीतकालीन सत्र में सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट को निरस्त कर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर अधिनियम को पुनर्जीवित किया था।

चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में पदाधिकारियों व सदस्यों की ताजपोशी कर दी है। भाजपा के पूर्व दर्जाधारी अजेंद्र अजय को मंदिर समिति का अध्यक्ष और किशोर पंवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।..समिति में आशुतोष डिमरी, श्रीनिवासन पोश्ती, कृपा राम सेमवाल, जय प्रकाश उनियाल, वीरेंद्र असवाल, नंदा देवी, रणजीत सिंह राणा, महेंद्र शर्मा, भास्कर डिमरी, पुष्कर जोशी को सदस्य नामित किया गया। इसके अलावा ऋषि प्रसाद सती व आचार्य रामानंद सरस्वती को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा।

 

 

किशोर पंवार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष

जोशीमठ। भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर पंवार को तीन साल के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष  की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 के तहत राज्यपाल ने उनके तीन साल के लिए नियुक्ति की सहर्ष नियुक्ति की संस्तुति दी है। संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबंधन तथा धार्मिक मेला अनुभाग के ‌सचिव हरिश चंद्र सेमवाल ने यह अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना सात जनवरी को जारी की गई है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष के नियुक्त होने के बाद मंदिर समिति में नियुक्त कर्मियों को फिर से नियुक्ति की आस जग गई है। दरअसल, देवस्थानम बोर्ड के गठन से कई कर्मचारी समायोजन से छूट गए थे। अब उनके मंदिर समिति में दोबारा समायोजन की उम्मीद जगी है।

किशोर पंवार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष
किशोर पंवार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *