“कर्तव्य की बलिवेदी पर जो वीर हुए कुर्बान, पुलिस के उन शूरवीरों जंबाजों को सलाम “

डोईवाला
संजय राठौर
“कर्तव्य की बलिवेदी पर जो वीर हुए कुर्बान, पुलिस के उन शूरवीरों जंबाजों को सलाम ”

” मित्र पुलिस ”
“उत्तराखंड पुलिस”
सम्मान करने पहुंची पुलिस शहीद के घर”शहीद दीपक कुमार के नाम से रखा जाएगा सड़क का नाम
आपको बता दें मारखम ग्रांट के बुल्लावाला के रहने वाले दीपक 2012 में उत्तरकाशी के गंगोरी में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे आपदा इतनी भयानक थी कि दीपक का शव कई दिनों तक नहीं मिल पाया था और परिवार का रो रो कर बुरा हाल था i


उन्हीं के सम्मान में आज डोईवाला पुलिस प्रशासन के लोग शहीद दीपक कुमार प्रजापति के घर पहुंचे और उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना वर्ष 2012 में जनवरी में असी- गंगा में फायर ब्रिगेड की पूरी टीम ड्यूटी के दौरान असी गंगा में बह गई थी जिसमें बुल्लावाला के दीपक कुमार भी शहीद हो गए थे डोईवाला कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने शहीद के सम्मान में कहा कि शहीद दीपक कुमार के नाम पर बुल्लावाला में एक सड़क का नाम रखा जाएगा और शहीद का चित्र डोईवाला कोतवाली में भी लगाया जाएगा इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह , संजय शर्मा ,मनोज कांबोज, वीरेंद्र सिंह ,नीरज शर्मा, प्रीतम सिंह तमाम ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *