उक्रांद की दस दिवसीय स्वाभिमान यात्रा शुरू.

सख्त भू कानून लाने,प्राकृतिक संसाधनों को बचाने, महंगाई,पलायन, बेरोजगारी को लेकर उक्रांद की दस दिवसीय स्वाभिमान यात्रा शुरू
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हो रही स्वाभिमान यात्रा

रिपोर्ट संजय जोशी

रानीखेत।द्वाराहाट में हल्ला बोल हल्ला बोल ,बोल पहाड़ी हल्ला बोल,भू कानून ,भू कानून हमें चाहिए भू कानून, राजधानी गैरसैंण आदि नारों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की दस दिवसीय पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा शुरू हो गई।इससे पूर्व


पार्टी कार्यालय से सैकड़ों महिलाओं एवं युवाओं आदि के सांथ त्रिमूर्ति चौक पर द्वाराहाट की तीनों विभूतियों मदन मोहन उपाध्याय, हरिदत्त काण्डपाल व बिपिन त्रिपाठी की मूर्तियों पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर आयोजित सभा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने बताया कि सख्त भू कानून लाने,प्राकृतिक संसाधनों को बचाने, महंगाई,पलायन, बेरोजगारी, युवाओं के लिए बेहतर समाज निर्माण के लिए उक्रांद प्रतिबद्ध है*। उन्होंने कहा कि 21वर्षो से बारी बारी से सत्तासीन दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की कारगुज़ारियों से आमजन हताश है।पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य बनने के 20 वर्षों बाद उत्तराखंड की स्थिति भयावह हो गई है।बारी बारी से कांग्रेस और भाजपा ने सत्ता में रह कर राज्य को गर्त में डुबाने का काम किया है।पहाड़ आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में चल रहा है ।20 वर्षों बाद भी स्थाई राजधानी नहीं बन पाई है।मजबूत भू कानून नहीं होने से राज्य की जमीन कौड़ियों के भाव बाहरी लोगों को बेची जा रही है। नौजवान बेरोजगार है।कृषि शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन में नीतियों के अभाव के चलते पहाड़ से लगातार पलायन जारी है। वही आवारा जानवर व बंदरों ने पहाड़ की खेती को बर्बाद कर दिया है। सरकारें मौन है। त्रिपाठी ने कहा कि जब तक क्षेत्रीय दलों को मजबूत नहीं करेंगे तब तक पहाड़ का भला होने वाला नहीं है। कहा की कोरोना काल में घर लौटे लाखों नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। नीतियों के अभाव में नौजवान आत्महत्या को मजबूर है।इससब के लिए उत्तराखंड क्रांति दल स्वाभिमान यात्रा निकाल रही है।सभा के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार से रानीखेत रोड से होते हुए जुलूस निकाला। पहले दिन की यात्रा बूंगा, छतीनाखाल, छत्तगुल्ला, बसेरा, असगोली, सलना होते हुए गौचर में सम्पन्न होगी।


यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कान्ता रावत, गजेन्द्र नेगी, आनन्द नाथ, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र अधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट,लक्ष्मी चन्द्र त्रिपाठी,आनन्द सिंह बिष्ट, गोविंद ऐरड़ा, युवा उक्रांद के अर्जुन खम्पा, गोविंद अधिकारी, कैलाश फुलारा, बिपिन पंत, महेश त्रिपाठी,भुवन तिवारी,श्याम सिंह, मधुलता रावत, दीपा देवी, आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.