हरिद्वार धर्मनगरी में चार साल की बच्ची की हत्या !
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहंा हरकी पैड़ी के समीप रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता चार साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है मासूम बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया हैं।
मामले में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार बीते रोज रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले एक व्यक्ति ने चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि 13 तारीख से उसकी चार साल की मासूम बेटी लापता है।
