मिस तीज डांस मेहंदी और कैटवॉक में महिलाओं ने दिखाया दम

डोईवाला

तीज महोत्सव का आयोजन
मिस तीज का भी दिया गया ताज।
मिस तीज डांस मेहंदी और कैटवॉक में महिलाओं ने दिखाया दम..।

आस्था, विश्वास और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया। सुहागिनों ने परम्परागत तरीके से सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव, पार्वती की विधि-विधान पूजन-अर्चन कर घर परिवार के सुख समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद लिया। हरियाली तीज पर जगह-जगह तीज महोत्सव का आयोजन भी हुआ। जहां महिलाओं ने गीत, संगीत व नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी। सुहागिन महिलाओं ने सोहल श्रृंगार कर हरी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान कजरी, मेहंदी ,,तीज के अवसर पर डोईवाला के भानिया वाला में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच डांस, ग्रुप डांस, मेंहदी और कैटवॉक के साथ मिसेज तीज का भी चयन किया गया।

कार्यक्रम में उत्साहित महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला गीत संगीत से हुई जिसमें 10 महिलाओं ने शानदार डांस की प्रस्तुति देकर महिलाओं का मनोरंजन किया तो वही ग्रुप डांस से महिलाए उत्साहित दिखी। इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता और कैटवॉक का आयोजन किया गया। जिसमे 16 महिलाओं में भाग लिया। इस अवसर मिसेज तीज का ताज सुनीता राणा को मिला जबकि पूजा जोशी और तीसरे स्थान पर माया अधिकारी रही।

बाइट आशा सेमवाल।
कार्यक्रम आयोजक।

Leave A Reply

Your email address will not be published.