राहुल गांधी की सजा पर कांग्रेसियों में उबाल, प्रदर्शन कर दी गिरफ्तारी

देहरादून। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी।

आज यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के दोषी पाते हुए दो साल की सजा के विरोध में देहरादून में कांग्रेस के नेताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सडकों पर उतर गये। प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्घ्यक्ष प्रीतम सिंह समेत काफी संख्घ्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाते व केन्द्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए

राजपुर रोड से घंटाघर की तरफ चले। इस दौरान सीओ मसूरी अनिल जोशी पुलिस फोर्स के साथ उनके साथ—साथ चल रहे थे। मोदी सरनेम विवाद में सूरत की एक कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में राहुल को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि,

इस मामले में उन्हें जमानत भी मिल गई है। राहुल गांधी सूरत अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। राहुल गांधी को सजा सुनाये जाने के बाद पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सडकों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जब कांग्रेस कार्यकर्ता घंटाघर चौक पहुंचे तो उन्होंने वहां पर धरना दे दिया

जिससे पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक झोंक व धक्का मुक्की भी हुई। वह जैसे ही दशर््ानलाल चौक के पास पहुंचे तो पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, मनीष नागपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ता राहुंल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.