देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद अब CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के अनुसार CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।
नई दरों के मुताबिक पहले 80.09 रुपये प्रति किलो बिक रही CNG अब 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ते ईंधन के दामों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है। इसका सीधा असर परिवहन खर्च, खाने-पीने की वस्तुओं और रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई देने लगा है। खासकर मध्यम वर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के लिए यह बढ़ती महंगाई परेशानी का कारण बनती जा रही है।
चारों महानगरों में पेट्रोल के नए दाम
-
दिल्ली — 99.51 रुपये प्रति लीटर (87 पैसे की बढ़ोतरी)
-
कोलकाता — 110.64 रुपये प्रति लीटर (94 पैसे की बढ़ोतरी)
-
मुंबई — 108.49 रुपये प्रति लीटर (90 पैसे की बढ़ोतरी)
-
चेन्नई — 105.31 रुपये प्रति लीटर (82 पैसे की बढ़ोतरी)
चारों महानगरों में डीजल के नए दाम
-
दिल्ली — 92.49 रुपये प्रति लीटर (91 पैसे की बढ़ोतरी)
-
कोलकाता — 97.02 रुपये प्रति लीटर (95 पैसे की बढ़ोतरी)
-
मुंबई — 95.02 रुपये प्रति लीटर (94 पैसे की बढ़ोतरी)
-
चेन्नई — 96.98 रुपये प्रति लीटर (87 पैसे की बढ़ोतरी)