हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Haridwar में डायल 112 पर कॉल कर हरकी पैड़ी समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने न केवल धमकी दी, बल्कि पुलिस कर्मियों और कई वीआईपी व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Navneet Singh Bhullar के अनुसार 17 मई की रात सिटी कंट्रोल रूम के डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी। आरोपी लगातार कॉल कर हरकी पैड़ी सहित अन्य स्थानों को निशाना बनाने की बात कहता रहा।

धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत हरकी पैड़ी और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। नगर कोतवाली में तैनात एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को मामले की जांच सौंपी गई।

मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर आरोपी की पहचान Sohan Singh Rawat के रूप में हुई। आरोपी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला Pauri Garhwal का रहने वाला है। पुलिस ने उसे रोडीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अत्यधिक शराब के नशे में पुलिस को झूठी और भ्रामक सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html