गढ़वाल मंडल में महिला कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आशा मनोरमा डोबरियाल बोलीं “जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेंगे”

देहरादून स्थित राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नवनियुक्त गढ़वाल मंडल की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्ग की आवाज उठाती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal, नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष Pritam Singh तथा चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष Harak Singh Rawat का आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता के दौरान आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने सबसे पहले महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jyoti Rautela समेत नर्सिंग आंदोलन से जुड़े सभी आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार मुकदमे वापस नहीं लेती है तो महिला कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही गढ़वाल मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। राज्य में मानव और वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। बाघ, भालू, बंदर और जंगली सूअरों के हमलों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भय के माहौल में जी रहे हैं, जबकि किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या के समाधान को लेकर संवेदनशील नहीं है।

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेशभर में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार यात्रा संचालन को व्यवस्थित ढंग से चलाने में असफल साबित हुई है।

आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश की बेटी अंकिता को आज तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है और सीबीआई जांच को लेकर अब तक कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। कई मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने से पार्टी का असली चेहरा उजागर हुआ है।

युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं। नीट पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना साबित करती है कि शिक्षा व्यवस्था में पेपर माफिया सक्रिय हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 नीट पेपर लीक के बाद इसरो के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में बनी समिति की रिपोर्ट को भी नजरअंदाज कर दिया गया।

महंगाई को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मलीन बस्तियों को उजाड़ने की साजिश कर रही है और गरीबों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के बार-बार संज्ञान लेने के बावजूद लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की जा रही, जिससे साफ है कि सरकार अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार को छिपाना चाहती है।

महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और भाजपा सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html