तनाव से जूझ रहे पुलिस कर्मियों को सहारा: कुमाऊं में ‘मिशन संवाद’ बना मानसिक मजबूती का अभियान

नैनीताल। कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ अब उत्तराखंड पुलिस अपने जवानों की मानसिक सेहत पर भी गंभीरता से काम कर रही है। लगातार बढ़ते कार्यदबाव, पारिवारिक तनाव, निजी समय की कमी और मानसिक दबाव जैसी चुनौतियों के बीच पुलिस कर्मियों को भावनात्मक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कुमाऊं परिक्षेत्र में “मिशन संवाद” अभियान चलाया जा रहा है।

Riddhim Aggarwal की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस अभियान को पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और उनके परिजनों ने “संवाद एप” डाउनलोड किया है, जबकि 1050 से अधिक टेली-काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

अभियान के तहत आयोजित कार्यशालाओं में भी बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली है। अब तक 1567 से अधिक लोग इन कार्यशालाओं में शामिल हुए हैं, जबकि कुल 2617 से अधिक लोग सीधे तौर पर इस पहल से लाभान्वित हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मिशन संवाद के तहत Udham Singh Nagar, Nainital, Pithoragarh, Champawat, Almora और Bageshwar जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, पारिवारिक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि मिशन संवाद पुलिस परिवारों को एक भरोसेमंद मंच उपलब्ध करा रहा है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर समय पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ पुलिस बल ही समाज को बेहतर सेवाएं दे सकता है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पुलिस कर्मियों में तनाव नियंत्रण, क्रोध में कमी, आत्मविश्वास में वृद्धि और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिल रही है। मिशन संवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे कठिन और तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html