चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला: बीकेटीसी के सीईओ पद पर रुद्रप्रयाग डीएम को अतिरिक्त प्रभार
देहरादून:चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) पद का अतिरिक्त प्रभार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को सौंप दिया है।
यह पद सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद से खाली चल रहा था। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार इस पद पर जल्द नियुक्ति करने की तैयारी में थी।
चारधाम यात्रा को देखते हुए फैसला
प्रदेश में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके तहत
-
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
-
23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे