काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान: मुख्यमंत्री धामी

लोहाघाट के रामलीला मैदान में होली रंग महोत्सव में शामिल हुए सीएम, जनसमूह के साथ किया पारंपरिक होली गायन

लोहाघाट:चम्पावत जनपद के लोहाघाट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली एवं शास्त्रीय होली गायन में भाग लेकर स्थानीय जनसमूह के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार स्तंभ हैं तथा चम्पावत की काली कुमाऊँ होली अपने विशिष्ट पारंपरिक होली गायन के लिए विशेष स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। आधुनिक परिवेश के बीच चम्पावत में पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया और सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद एवं भारत सरकार में राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html