बैनर हटाने पर भड़के प्रीतम सिंह, बोले– कांग्रेस सत्ता में आई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

देहरादून। कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के बैनर-पोस्टर हटाए जाने पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा नहीं रहेगी और जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस द्वारा प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर राजभवन कूच का कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसको सफल बनाने के लिए शहरभर में बैनर-पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन सुबह सात बजे से पहले ही नगर निगम की टीमें सक्रिय हो गईं और कई स्थानों से पोस्टर हटाने शुरू कर दिए।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन ने सरकार के दबाव में कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अस्थायी राजधानी देहरादून स्थित राज्यपाल आवास के घेराव के लिए लगाए गए प्रचार सामग्री को हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज की रैली भाजपा सरकार के “ताबूत में कील ठोकने” का काम करेगी और जो अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं, उन्हें कांग्रेस सरकार बनने पर दंडित किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई को उन्होंने निंदनीय बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html