दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो लाख से अधिक की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। डोईवाला पुलिस ने हंसुवाला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत बाज़ार में दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के विजन पर सख्ती से अमल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मादक पदार्थों और शराब तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया तस्कर
25 अगस्त को डोईवाला पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हंसुवाला तिराहे के पास एक युवक अवैध स्मैक लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी शिवशंकर उर्फ शेट्टी (26 वर्ष), पुत्र राजकुमार, निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिवशंकर उर्फ शेट्टी पहले भी स्मैक तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं—
-
मु0अ0सं0-68/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
-
मु0अ0सं0-148/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
-
मु0अ0सं0-231/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट (वर्तमान मामला)