देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर गर्व से तिरंगा फहराएं, स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें और तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर harghartiranga.com पर साझा करें।