“चारधाम यात्रा में VIP कल्चर पर सख्ती” : चमोली पुलिस का एक्शन, अवैध हूटर-बत्ती हटवाई

चमोली: चारधाम यात्रा के दौरान वीआईपी कल्चर दिखाने वालों पर चमोली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर रौब झाड़ना एक वाहन चालक को भारी पड़ गया।

ड्यूटी के दौरान पकड़ा गया वाहन

जानकारी के मुताबिक, यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे वाहन पर पड़ी, जिसमें अवैध रूप से हूटर और लाल-नीली फ्लैश लाइट लगाई गई थी। चालक खुद को वीआईपी दिखाने की कोशिश कर रहा था।

मौके पर ही उतरवाई गई अवैध फिटिंग

पुलिस ने तत्काल वाहन को रोककर जांच की। जांच में हूटर और फ्लैश लाइट अवैध पाए जाने पर मौके पर ही उन्हें हटवा दिया गया। साथ ही चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

चारधाम यात्रा में सख्ती जारी

चमोली पुलिस ने साफ किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी तरह की नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

आम लोगों से अपील

पुलिस ने यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि:

  • यातायात नियमों का पालन करें

  • वाहन में अवैध उपकरण न लगाएं

  • प्रशासन का सहयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *