धामी कैबिनेट का विस्तार: 5 मंत्रियों ने ली शपथ, सभी रिक्त पद भरे

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल पूरे होने के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित संक्षिप्त लेकिन गरिमामयी समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा कार्यक्रम लगभग 15 मिनट में संपन्न हुआ।

इन नेताओं को मिला मंत्री पद

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए प्रमुख नेताओं में
मदन कौशिक,
प्रदीप बत्रा,
खजान दास,
राम सिंह कैड़ा और
भरत सिंह चौधरी शामिल हैं।

समारोह की खास बात यह रही कि भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर अलग पहचान बनाई।

सभी खाली पद अब भरे

इस विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर दिए गए हैं।
पहले तीन पद रिक्त थे, जबकि पूर्व मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद खाली हो गए थे।

संतुलन साधने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय (गढ़वाल-कुमाऊं), सामाजिक और राजनीतिक संतुलन के साथ-साथ प्रदर्शन को भी आधार बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि इस सूची को अंतिम रूप केंद्रीय नेतृत्व, खासकर अमित शाह के हालिया दौरे के दौरान दिया गया।

आगे क्या?

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सरकार निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि जल्द ही करीब दो दर्जन पदों पर दायित्वधारियों की नियुक्ति हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *