विकासनगर में खाटू श्याम धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

देहरादून/विकासनगर। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बाबा खाटू श्याम ‘हारे के सहारे’ –  मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा केवल आस्था के आराध्य ही नहीं, बल्कि हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले “हारे के सहारे” हैं। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, उसकी झोली कृपा से भर जाती है।

भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था का प्रमाण मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम के भजन-कीर्तन, धार्मिक आयोजनों और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ रही अपार श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बाबा हर हृदय में विराजमान हैं। यह दिव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा का संकल्प दोहराया मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से उन्हें राज्य के मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास और स्नेह को बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रदेश की सेवा करते रहेंगे।

समर्पण से मिलती है सफलता -मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कौशल के साथ समर्पण भी आवश्यक है। यदि किसी कार्य को समर्पित भाव से किया जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो कुछ भी होता है, वह ईश्वर की कृपा से ही संभव होता है।

“उत्तराखंड का दशक” बनाने की दिशा में काम जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था और राज्य सरकार उसी संकल्प को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर मुन्ना सिंह चौहान, मीता सिंह, नीरू देवी, कुलदीप कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *