देहरादून में सीएम धामी ने 5 किमी रन को दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंट रोड से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को यातायात नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार अभियान चला रही है। ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *