डोईवाला में सभासद ने सड़क मरम्मत व दिव्यांग कैंप की उठाई मांग

डोईवाला संजय राठौर

सरकार आपके द्वार जागरूक सभासद ने खस्ता हाल सड़कों का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण की उठाई मांग,

दिव्यांग कैंप लगाकर जरूरी प्रमाण पत्र बनाए जाए का आग्रह सभासद अमित कुमार ने सीडीओ को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया।

बता दें वैसे तो बरसात के कारण पूरे उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सड़कों का बुरा हाल है संबंधित विभाग आवश्यक आवाजाही के लिए के लिए लगातार प्रयासरत है। परंतु डोईवाला नगर पालिका के सभासद द्वारा मांग उठाई गई कि केशवपुरी व राजीव नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जाए।

जनता दरबार में पहुंचे वार्ड नंबर 11 सभासद अमित कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

सभासद ने बताया कि पिछले लगभग 8–9 वर्षों से मुख्य सड़क जिसका प्रवेश द्वार शहरी विकास मंत्री रह चुके डोईवाला निवासी ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के स्वर्गीय मांगेराम उनके नाम पर भी बना है परंतु इस सड़क की अनदेखी की जा रही है जिसमे लगातार गढ्ढे होते जा रहे हैं। आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग से कराया जाना आवश्यक है।

इसके अलावा सभासद ने राजीव नगर प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का कैंप लगाकर जरूरी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग भी की। उनका कहना है कि प्रमाण पत्र बनने से दिव्यांग बच्चों बुजुर्ग महिलाओं बुजुर्ग पुरुषों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *