नई दिल्ली/देहरादून। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का क्षण आया है। राज्य के आठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा अलंकृत किए गए हैं। इन जांबाजों को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” और “सराहनीय सेवा के लिये पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में पुलिस और फायर सर्विस, दोनों से अधिकारी शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी:
नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड – विशिष्ट सेवा पदक
वंश बहादुर यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फायर सर्विस देहरादून – विशिष्ट सेवा पदक
पवन कुमार, चालक, फायर सर्विस देहरादून – सराहनीय सेवा पदक
डीजीपी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी लगन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड पुलिस और फायर सर्विस के लिए गौरव का विषय है।