देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड मैदान, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के वीरों और माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर धराली, में पुनर्वास और राहत के कार्य तेजी से किए जाएंगे।
सराहनीय सेवा पदक – सेवा के आधार पर सम्मानित पुलिसकर्मी
श्वेता चौबे, सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून
यागेश चंद्र, डीएसपी, इंटेलिजेंस
विपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर, जीआरपी
नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर, हरिद्वार
राकेश चंद्र भट्ट, एसआई, सीआईडी, देहरादून
अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून
सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल, देहरादून
सराहनीय सेवा पदक – विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित पुलिसकर्मी
शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी, हरिद्वार
राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर, पौड़ी गढ़वाल
कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर, देहरादून
मनोहर सिंह रावत, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
ओमकांत भूषण, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
दीपक कुमार, एएसआई, पौड़ी गढ़वाल
गोपाल राम, हेड कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
अमरजीत, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
राहुल, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल, 40वीं वाहिनी पीएसी
स्नेहा तड़ियाल, एसआई, चमोली
वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, हरिद्वार
रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, आईआरबी द्वितीय
सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भी ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी है और देश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार आने वाले 25 वर्षों की विकास योजनाओं पर कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है।
बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी धामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।