देहरादून, उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की नई तारीखों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहला चरण 24 जुलाई और दूसरा चरण 28 जुलाई को होगा, जबकि 31 जुलाई को दोनों चरणों की मतगणना एक साथ कराई जाएगी।
इससे पूर्व 21 जून को जारी पहली अधिसूचना को नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश के बाद स्थगित कर दिया गया था। अब विधिवत नए कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है, जिससे चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 95,909 अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती का निर्णय लिया है:
पीठासीन अधिकारी: 11,849
मतदान अधिकारी: 47,910
सुरक्षा कर्मी: 35,700
सेक्टर/जोनल/नोडल अधिकारी: 450
प्रेक्षक: 67 (55 सामान्य, 12 आरक्षित)
वाहन: 5,620 (3,342 हल्के, 2,278 भारी)
चुनाव में पारदर्शिता के लिए विशेष व्यवस्थाएं
सॉफ्टवेयर आधारित रेंडमाइजेशन से मतदान व मतगणना कार्मिकों की तैनाती।
तीन सदस्यीय टीमें (जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग) अवैध शराब, नकदी और मादक पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखेंगी।
प्रभारी व्यय अधिकारी प्रतिदिन रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आयोग को भेजेंगे।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 अब पूरी तरह तैयार है। प्रशासन की तैयारी से लेकर मतदाता सूची, पदों की घोषणा और सुरक्षा प्रबंध तक, हर पहलू को व्यवस्थित किया गया है। राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हों।