केदारनाथ विधान सभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी अपने तीन दर्जन से ज्यादा स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

उत्तराखंड- केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी नेतृत्व ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। मानो ऐसा लग रह की प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हो रहा है

 

टॉप स्टारप्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सरकार के मंत्री, सांसद, व पूर्व सीएम के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का भी नाम है। आशा केदारनाथ उपचुनाव से टिकट की दावेदारी कर रही हैं। पार्टी के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है।

 

सूची में पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा,प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, जोगेंद्र पुंडीर, समीर आर्य आदि के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *