अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप 2024 Day -17

आज 02 क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में पहला मैच पेयजल एवं स्कूल एजुकेशन के बीच 18_ 18 ओवर का खेला गया। पेयजल की टीम ने पहले खेलते हुए 06 विकेट पर 115 रन बनाए।

राजेंद्र ओली ने 36 और नागेंद्र ने 27 रन बनाए। दीपक ने 02 विकेट लिए। जवाब में स्कूल एजुकेशन की टीम ने 14.5 ओवर में 06 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। केडी सिंह ने 32 और अभिलाष ने 27 रन बनाए। आयुष शर्मा और नागेंद्र ने 02_ 02 विकेट लिए। इस तरह स्कूल एजुकेशन ने मैच 4 विकेट से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच दीपक को दिया गया।

यहां दूसरा मैच यूजेवीएनएल एवं हेल्थ आयुष विभाग के बीच खेला गया। यूजेवीएनएल की टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई। जगदीश ने 29 और सुनील ठाकुर ने 14 रन बनाए। मनोज और रमेश ने 02_02 विकेट लिए। जवाब मे हेल्थ आयुष विभाग की टीम 18.4 ओवरों में 92 रनों पर ऑल आउट हो गई। योगेश उनियाल ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। मुकेश कुमार ने 04 और विनोद कुमार ने 03 विकेट लिए। इस तरह यूजेवीएनएल ने मैच 03 रनों से जीत लिया।
मैन ऑफ़ द मैच मुकेश कुमार को दिया गया।

अरुण नेगी, भारतीय सेना में फुटबॉल कोच आज मुख्य अतिथि रहे।
