धामी के सीएम बनने पर डोईवाला में उत्साह।

डोईवाला

भाजपा नेता बोले युवा सीएम से बेहद उम्मीद है उत्तराखंड को।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कमान मिलते ही डोईवाला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह का माहौल है, युवा सीएम से डोईवाला विधानसभा के साथ ही उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा में युवाओं को अब तमाम उम्मीदें हैं, कि पुष्कर सिंह धामी सभी युवाओं को साथ लेकर चलेंगे।

इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार को पूर्ण बहुमत में लाने के लिए जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया तो वहीं युवाओं ने भी युवा सीएम धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए दिल लगाकर काम किया।
एक बार फिर से उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार अस्तित्व में आ गई है, इसलिए युवाओं को धामी जहां बेहद पसंद आ रहे हैं तो वहीं छह माह के छोटे से कार्यकाल का भी लाभ पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड भाजपा को मिला है।

डोईवाला के भाजपा नेता मनवर सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को युवाओं के साथ महिलाओं की पहली पसंद बताते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी हर उम्मीद पर खरा उतरे हैं।
इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद पुष्कर सिंह धामी को मिला है उत्तराखंड में अगले 5 सालों में विकास की नई इबारत देखने को मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *