अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों की हो नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों की हो नार्को टेस्ट

उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम जानने के लिए नारको टेस्ट कराया जाएगा। जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे। आपको बता दे की अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में आंदोलन किए जा रहे है,बता दें कि 18 सितंबर को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी रिजॉर्ट से गायब हुई थी। तीन दिन पटवारी पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की तो 21 सितंबर की रात को जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 18 सितंबर की रात में ही नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया था। डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से तीन दिनों तक पुलिस ने कस्टडी में भी पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *