NARI 2025 रिपोर्ट के खिलाफ महिला कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय कूच, दर्जनों गिरफ्तार
एनएआरआई रिपोर्ट के विरोध में महिला कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय कूच, पुलिस से तीखी झड़प के बाद गिरफ्तारी
देहरादून में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, एनएआरआई रिपोर्ट पर भाजपा सरकार को घेरा
महिला अपराधों के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, पुलिस ने रोका तो मचा हंगामा
भाजपा मुख्यालय पहुंचने से पहले रोकी गई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस लाईन ले जाया गया
एनएआरआई रिपोर्ट में देहरादून की रैंकिंग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, दर्जनों गिरफ्तार
महिला सुरक्षा पर सवालों के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन तेज
नारेबाजी, धरना और गिरफ्तारियां… एनएआरआई रिपोर्ट को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
देहरादून। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर राजनीति गरमा गई है। महिला कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी देहरादून में एनएआरआई (नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी) रिपोर्ट और बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करने लगीं, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और अंततः दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया।
