उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जनपदों में बारिश, बर्फबारी और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हालात ज्यादा गंभीर रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

अलर्ट को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को खराब मौसम के दौरान नियंत्रित या प्रतिबंधित रखने को कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने साफ कहा है कि मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाए। साथ ही, राजस्व और ग्राम स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। सभी थानों और चौकियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों और संचार व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इसके अलावा, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और भारी बारिश के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में जलभराव से बचाव के लिए नालियों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया है।

विनोद कुमार सुमन ने आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html