देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होते ही जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड ने तैयारियों को तेज कर दिया है।
देशव्यापी कार्यक्रम के तहत होगा पहला चरण
दरअसल, गृह मंत्रालय की ओर से पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है कि जनगणना 2027 के पहले चरण में देशभर में अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मकान सूचीकरण का कार्य कराया जाएगा। राज्यों को अपनी सुविधानुसार 30 दिन की अवधि तय करने का अधिकार दिया गया था। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने अप्रैल–मई का समय निर्धारित किया।
10 से 24 अप्रैल तक स्व-गणना का विकल्प
जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण शुरू होने से पहले 15 दिन की अवधि यानी 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इस दौरान प्रदेश की जनता स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेगी।
जनगणना कानून के तहत जारी अधिसूचना
केंद्रीय सरकार की 7 जनवरी 2026 की अधिसूचना के अनुसार जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियम 1990 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत की जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण का कार्य 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच कराया जाना है। इसी के तहत राज्यपाल ने जनगणना नियम 8 (iii) के अंतर्गत उत्तराखंड में 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण की घोषणा की है।
नोडल अधिकारी ने दिया सफल संचालन का आश्वासन
राज्य में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सही और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। यह कार्य जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में संपादित होगा।
क्या होगा इस चरण में
पहले चरण में घर-घर जाकर भवनों की स्थिति, उपयोग, निर्माण सामग्री, सुविधाओं आदि से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर आगे की जनगणना प्रक्रिया संचालित होगी।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO