एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर, चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
पूर्व में हुए विवाद के चलते युवक पर किया था चाकू से हमला, घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए चल रहे थे फरार
देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व में हुए विवाद के चलते आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद से ही चारों आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में रायपुर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
चाकू से हमला कर युवक को किया घायल
दिनांक 05 सितंबर 2026 को वादिनी हिमांशी शर्मा पुत्री स्व. अजय शर्मा, निवासी वाणी विहार, रायपुर ने थाना रायपुर में लिखित तहरीर दी।
तहरीर में बताया गया कि दिनांक 04 सितंबर 2026 की रात्रि उनका भाई शशांक शर्मा वाणी विहार चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अचानक राहुल पाल निवासी करनपुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगा।
आरोप है कि इसी दौरान राहुल पाल ने शशांक शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल शशांक शर्मा का वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मु0अ0सं0-361/2026, धारा-109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सक्रिय किया मुखबिर तंत्र
अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। घटना के बाद से ही अभियोग में नामजद सभी अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।
पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल चारों अभियुक्तों को पुरानी चुंगी, रायपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
रक्षाबंधन के दिन हुआ था विवाद
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पूर्व में रक्षाबंधन के दिन उनका शशांक शर्मा और उसके साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
अभियुक्तों के अनुसार, इसी पुराने विवाद के चलते उन्होंने शशांक शर्मा को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राहुल पाल
पुत्र स्व. अवनीश पाल, निवासी ओल्ड डालनवाला, देहरादून।
हाल पता- कृष्णा एनक्लेव, आमवाला, थाना रायपुर, देहरादून।
उम्र- 37 वर्ष।
2. विनय पाल
पुत्र राजेश पाल, निवासी 62/103 ओल्ड डालनवाला, थाना डालनवाला, देहरादून।
उम्र- 30 वर्ष।
3. आशीष पाल
पुत्र राकेश पाल, निवासी 62/103 ओल्ड डालनवाला, थाना डालनवाला, देहरादून।
उम्र- 26 वर्ष।
4. समीर
पुत्र फुरकान अहमद, निवासी 113 नदी रिस्पना, सीमेंट रोड, मस्जिद वाली गली, थाना डालनवाला, देहरादून।
उम्र- 26 वर्ष।
पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 भरत सिंह रावत, थाना रायपुर, देहरादून।
2. उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
3. अ0उ0नि0 सुनील रावत
4. हे0का0 प्रकाश
5. हे0कानि0 प्रेम पवार
6. का0 मनोज कुमार
7. का0 मुकेश कंडारी
पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के चलते चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।