हल्द्वानी में शर्मनाक घटना: मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुसा ऑटो चालक, दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

हल्द्वानी। शहर के नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी में एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां देर रात एक ऑटो चालक ने खिड़की के रास्ते एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खिड़की से घर में घुसा आरोपी

जानकारी के अनुसार आनंदपुरी कॉलोनी में रहने वाली मानसिक रूप से दिव्यांग युवती अकेली रहती है। उसके माता-पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है और आसपास के लोग ही उसका ध्यान रखते हैं। सुरक्षा के लिए रात में उसे घर के अंदर रखकर बाहर से ताला लगा दिया जाता है और खिड़की को ईंटों से बंद किया जाता है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब एक बजे एक टेंपो चालक खिड़की से ईंटें हटाकर घर के अंदर घुस गया। कॉलोनी की महिलाओं का आरोप है कि आरोपी युवती के साथ दुष्कर्म की नीयत से घर में दाखिल हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी करन आर्या, पुत्र राम सिंह, निवासी नया गांव थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया है। उसे जेल रोड स्थित शीशम बाग कॉलोनी के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी रोष है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html