कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल: महिला कांग्रेस का देहरादून में जोरदार प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका”

कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल: महिला कांग्रेस का देहरादून में जोरदार प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका”


देहरादून: भारतीय सेना में सेवायुक्त कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने देहरादून में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। विजय शाह की टिप्पणी ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है, खासकर महिलाओं और सेना का सम्मान करने वालों में।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कनक चौक पर विजय शाह का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई।

ज्योति रौतेला ने बयान देते हुए कहा कि, “जिस महिला अधिकारी ने देश की सेवा में खुद को समर्पित किया है, उसके बारे में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल निंदनीय है, बल्कि भाजपा की मानसिकता को भी उजागर करता है। विजय शाह ने न केवल एक महिला का, बल्कि पूरी भारतीय सेना का अपमान किया है।”

वहीं, विवाद के बाद विजय शाह द्वारा माफी मांगते हुए हँसते हुए नजर आना विरोधियों के गुस्से को और भड़का रहा है। महिला कांग्रेस ने इसे असंवेदनशील और दिखावटी माफी करार दिया।

इस प्रकरण ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है और बीजेपी पर नैतिक दबाव बढ़ गया है। देखना यह होगा कि पार्टी अपने मंत्री के बयान को लेकर क्या रुख अपनाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.