ऋषिकेश: पशुलोक बैराज से मिले तीन शव, SDRF ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश। गंगा नदी में अलग-अलग स्थानों पर डूबकर लापता हुए तीन लोगों के शव शनिवार को पशुलोक बैराज के चैनल से बरामद किए गए। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने विशेष अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

SDRF के अनुसार, गंगा नदी में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पशुलोक बैराज के चैनल में तीन शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर चेन मशीन और विशेष उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक शवों को बाहर निकाला।

परिजनों द्वारा की गई शिनाख्त के बाद मृतकों की पहचान शैलेंद्र महावर (30), निवासी ग्वालियर, शौर्य नागर (20), निवासी गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) और मनीष आर्य, निवासी जय विहार, दिल्ली के रूप में हुई।

बताया गया कि शैलेंद्र महावर फूलचट्टी क्षेत्र में गंगा में डूब गए थे, जबकि शौर्य नागर तपोवन स्थित साईं घाट पर हादसे का शिकार हुए थे। वहीं मनीष आर्य चंद्रेश्वर घाट पर डूबे दंपति में से लापता थे, जिनकी कई दिनों से तलाश की जा रही थी।

शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

SDRF की अपील

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए SDRF ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि मानसून के दौरान नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, इसलिए केवल चिन्हित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html