मसूरी में सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस की सख्ती: 10 भवन स्वामी चालान, ₹1 लाख जुर्माना वसूला

मसूरी, देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मसूरी क्षेत्र में बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी की निगरानी में पुलिस टीम ने चौकी लंढौर अंतर्गत बूचड़खाना, अंडाखेत सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 80 भवनों की जांच की। जांच में 10 भवन स्वामी ऐसे पाए गए जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इन भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई और कुल ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का जुर्माना वसूला गया।

चालान किए गए भवन स्वामियों के नाम निम्नलिखित हैं:

  1. मोहम्मद सलीम पुत्र नसीम अहमद

  2. कुन्तेश पुत्र विजयपाल

  3. तफीस मोहम्मद पुत्र अमीर हसन

  4. राकेश पुत्र मंगल सिंह

  5. मोहम्मद यूसुफ पुत्र उमरदीन

  6. सलीम पुत्र नफीस अहमद

  7. प्रवेश पुत्र मोहम्मद इकबाल

  8. जैनव पुत्र नफीस अहमद

  9. उस्मान पुत्र अली हसन

  10. नजाकत पुत्र कलवा

पुलिस द्वारा इन सभी भवन स्वामियों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे तत्काल प्रभाव से अपने किरायेदारों का सत्यापन कराएं। साथ ही, उन्हें निर्देशित किया गया कि यदि कोई बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति उनके इलाके में रहता है या आता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, और सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराध नियंत्रण है, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *