रानीखेत में नंदा महोत्सव का हुआ शुभारंभ विधायक करन माहरा,महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह भी रहे मौजूद

संजय जोशी
रानीखेत ।131वा नन्दा देवी महोत्सव शनिवार को नन्दा देवी परिसर रानीखेत में आरंभ हो गया। कदली वृक्ष को बैन्ड बाजे के साथ राय स्टेट से लाया गया। कदली वृक्ष की पूजा कर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मां नन्दा और सुनंदा के जयकारों के साथ वृक्ष को नन्दा देवी परिसर में लाया गया।

इस अवसर पर विधायक करन माहरा ने कदली वृक्ष की पूजा कर सभी नागरिकों को नन्दा देवी महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस महोत्सव से जुड़े शहर के सभी नागरिकों द्वारा निरंतर प्रयास करने पर उनकी सराहना की।


नंदा देवी महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश शाह ने कहा कि यह मां नन्दा देवी महोत्सव का 131वां वर्ष है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड संक्रमण के चलते इस साल महोत्सव को कोविड19 गाइडलाइंस के अनुसार यह महोत्सव कराने का समिति ने निर्णय लिया है। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग और तमाम अन्य नियमों का पालन किया जाएगा। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि केले के वृक्षों पर मां नन्दा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण 13 सितंबर को किया जाएगा। जिसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां नन्दा सुनंदा की स्थापना 14 सितंबर को की जाएगी। उसके बाद दो दिवसीय पूजा के साथ 17 सितंबर को महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, भाजपा नेता मोहन नेगी, भुवन लाल शाह आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.