नैनीताल हादसा: कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र के गठिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए सभी सवार

रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहन में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सभी लोग उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभिराज (26) और अंकित चौधरी (25) के रूप में हुई है, जबकि घायल अतुल दुबे (26) और श्याम (30) बताए जा रहे हैं।

जांच जारी

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होने की जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html