देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई कोतवालों के तबादले
डोईवाला, ऋषिकेश, नगर कोतवाली और डालनवाला समेत कई महत्वपूर्ण थानों को मिले नए प्रभारी
देहरादून। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेशों के तहत कई निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसएसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार विभिन्न थानों, कोतवालियों और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनौतियों, कानून-व्यवस्था की बेहतर निगरानी तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह बदलाव किए गए हैं।
