गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पी एस बिष्ट के अनुसार हिमक्रीड़ा केन्द्र औली में जीएमवीएन का स्की रिज़ॉर्ट, नंदा देवी ईको हट्स व जोशीमठ के पर्यटक आवास गृह सभी फुल थे।इस वर्ष तो बीते वर्षो का रिकार्ड टूट गया है।  गढ़वाल मंडल विकास निगम ने भी पर्यटकों के परंपरागत स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी,पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजनों गहथ का सूप, झंगोरे की खीर, आलू का थेचवाणी,चौंसा आदि विशेष रूप से परोसा गया।