केदारनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डोलिया देवी मंदिर के पास टेंपो ट्रैवलर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
रुद्रप्रयाग जनपद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी मंदिर के समीप एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में केवल चालक ही सवार था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि, तब तक वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
