डोईवाला संजय राठौर
बाजी मारी द सिंडिकेट ने। बता दें माजरीग्रांट में द सिंडिकेट टी-20 कप का शानदार आगाज़, पहले ही मैच में रोमांच। 16 मच होंगे आगामी दिनों में
डोईवाला के माजरी स्थित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के ग्रांट ग्राउंड में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट द सिंडिकेट टी-20 कप सीजन फर्स्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में द सिंडिकेट और हिमालयन स्ट्राइकर्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
संघर्षपूर्ण मुकाबले में द सिंडिकेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं जवाब में हिमालयन स्ट्राइकर्स को जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य मिला। मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंचा और आखिरी ओवर तक दर्शकों की धड़कनें तेज रहीं। आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए द सिंडिकेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज की।
मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और खेल भावना की मिसाल पेश की। मुकाबले के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना और उभरते हुए खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान कर उनके क्रिकेट भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
डोईवाला क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO