देहरादून: प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे पर किए चाकू से वार, दोनों घायल

देहरादून। राजधानी में आपसी विवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका द्वारा एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह घटना क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा इलाके की है। जानकारी के अनुसार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और युवती के बीच विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया है।

सूचना मिलते ही क्लेमेंटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय घटनास्थल पर एम्बुलेंस मौजूद थी। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में आने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html