“देहरादून: दो महीने में 97 बच्चे लापता, 87 मिले सकुशल”
देहरादून। राजधानी में नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो महीने के भीतर 97 बच्चों की गुमशुदगी दर्ज की गई। हालांकि राहत की बात यह है कि पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर लगातार कार्रवाई की और इनमें से 87 नाबालिगों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया।
क्यों भाग रहे हैं बच्चे?
पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चों के घर से भागने के पीछे कई कारण हैं।
-
62 नाबालिग घर वालों की डांट या नाराज़गी के कारण घर से चले गए।
-
24 मामलों में बच्चे बिना बताए घूमने या सोशल मीडिया के बहकावे में आकर घर से निकले।
-
11 मामलों में नाबालिगों को बाहरी लोगों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया।