सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल

फाइनल आज सचिवालय डेंजर और सचिवालय हरिकेन के बीच खेला गया।

सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल

सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज सचिवालय डेंजर और सचिवालय हरिकेन के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने पहले खेलते हुए 05 विकेट पर 155 रन बनाए। सुनील मेंदोला ने 78 और अनुज चमोली ने 22 रन बनाए। डेंजर की ओर से अमित तोमर और शीशपाल ने 02_02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय डेंजर की टीम 17.2 ओवरों में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। नीरज भंडारी ने 31 रन बनाए। आशीष रावत ने 04 और अनुज चमोली ने 01 विकेट लिया। इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हरिकेन ने 28 रन से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच आशीष रावत और फाइटर ऑफ द मैच अमित तोमर को दिया गया। इस टूर्नामेंट में निम्न पुरस्कार दिए गए_
मोस्ट सिक्स _अजीत शर्मा
मोस्ट फोर_ कपिल गंगवार
बेस्ट बैट्समैन_ कपिल गंगवार
बेस्ट बोलर_ शीशपाल सिंह
बेस्ट कीपर_ अजीत जरदारी
बेस्ट फील्डर_ प्रमोद कुमार
फेयर प्ले अवॉर्ड_ सचिवालय विंग्स/सचिवालय लायंस
मैन ऑफ द सीरीज_ मदन बाफिला
आज मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष बडोनी, संयुक्त सचिव, उत्तराखंड शासन, श्री वीरेंद्र सिंह कंडारी, श्री लीला सिंह भंडारी, श्री नरेंद्र रतूड़ी, श्री सी. पी. नैनवाल, श्री सुनील लखेड़ा, श्री जीतमणि पैन्यूली आदि मौजूद रहे। क्लब की ओर से श्री टी.एच खान, श्री अनिल काला, श्री राजेंद्र रतूड़ी, श्री विनोद शर्मा, श्री रवि, श्री अनुज, श्री अतुल परमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html