“पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को कांग्रेस ने किया सम्मानित –प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने शहीद मोहन लाल रतूड़ी की धर्मपत्नी को किया सम्मानित भेंट किया एक लाख का चैक

कांग्रेस ने पुलवामा के शहीद सभी 40 जवानों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित एक एक लाख की सहायता राशि भेंट की गई

देहरादून/खटीमा। पुलवामा आतंकी हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 40 जवानों की वीरांगनाओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को सम्मानित किया। इस दौरान प्रत्येक शहीद परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई।

फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उत्तराखंड के दो वीर सपूत – शहीद मोहन लाल रतूड़ी (देहरादून) और शहीद वीरेंद्र सिंह राणा (खटीमा) ने भी इस हमले में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

देहरादून में सम्मान कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार सुबह कारगी चौक स्थित शहीद मोहन लाल रतूड़ी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता रतूड़ी, पुत्र राम और पुत्री गंगा से भेंट की।

 धस्माना ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश सौंपा। उन्होंने कहा –
“शहीद मोहन लाल रतूड़ी ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। अब उनके परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी पूरे देश की है। कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।”

इस मौके पर श्री धस्माना ने श्रीमती सरिता रतूड़ी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजा गया एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

खटीमा में शहीद वीरेंद्र सिंह राणा का परिवार हुआ सम्मानित

इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी और उपाध्यक्ष सूबेदार गोपाल सिंह गड़िया ने उधम सिंह नगर जिले के खटीमा ब्लॉक के ग्राम गुड़िया स्थित शहीद कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह राणा के निवास पर जाकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु राणा को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद चक्रधर, सूबेदार कुंवर सिंह खनका, पीसीसी सदस्य उमेश राठौर, जिला महिला अध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने वीरांगना को सम्मानित करते हुए उनके साहस और त्याग को नमन किया।

“देश के शहीदों के परिवारों की जिम्मेदारी जनता की” – धस्माना

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा –
“शहीदों के परिजन अब हमारे परिवार हैं। देश की जनता और समाज की जिम्मेदारी है कि हम उनके सम्मान और देखभाल का संकल्प निभाएं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html