मुख्यमंत्री धामी देंगे 25 लाख रु. भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को …

मुख्यमंत्री धामी देंगे 25 लाख रु. भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को …

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ियों को राज्य सरकारों ने इनाम देने की घोषणा की है। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को नगद राशि देने की घोषणा की है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली उत्तराखंड राज्य की महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।दे!
पीएम ने सराहा तो मां हुई भावुक
टोक्यो ओलिंपिक में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए मैच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर भारतीय महिला हाकी टीम से बात कर उनकी हौसलाफजाई की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने वंदना कटारिया की तारीफ की। प्रधानमंत्री के शब्दों से वंदना के घर-परिवार के साथ ही उत्तराखंड भी गौरवान्वित है। पीएम की सराहना से वंदना की मां सोरण देवी भावुक हो गईं। कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है। वंदना ने अपने प्रदर्शन और मेहनत से देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने फोन पर उसकी तारीफ की है। यदि आज वंदना के पिता होते हो फूले नहीं समाते। वंदना के पिता नाहर सिंह का 30 मई को निधन हो गया था। वंदना की मां ने प्रधानमंत्री आभार जताते हुए कहा कि अब टीम दोगुने जोश के साथ भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में उतरेगी। वंदना की इस उपलब्धि पर इंटरनेट मीडिया पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। कि शुक्रवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय महिला खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। लेकिन फिर भी इन भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया। हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मोबाइल से हॉकी महिला खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शानदार खेल की सराहना की।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.