मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने सीमांत  जिला चमोली के अंतिम गांव  माना मे तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई।  

 

दीवाली के दिन सीएम धामी और राज्यपाल पहुँचे भारत चीन बॉर्डर , सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई दीवाली

 

चमोली – दीपावली के त्यौहार के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल, ले0ज0 श्री गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत  जिला चमोली के अंतिम गांव  माना मे तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत  राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर  गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीच सूबे के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पाकर सेना के जवान खासे उत्साहित नजर आए।

राज्यपाल, ले0ज0  गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया।

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दीवाली पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.