दून नगर निगम में सफाई कर्मियों के वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा
31 वार्डों में 99 फर्जी कर्मचारी मिले, करोड़ों की रकम डकार गए जिम्मेदार, अब नेताओं तक पहुंच सकती है आंच
देहरादून। नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मचारियों के नाम पर हुए करोड़ों के वेतन घोटाले की पुलिस जांच ने बड़ा खुलासा कर दिया है। शहर के 100 वार्डों में से 31 वार्डों में यह फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां 99 ऐसे कर्मचारियों के नाम पर सालों तक करोड़ों रुपये का वेतन निकाला जाता रहा, जो मौके पर मौजूद ही नहीं थे। इस खुलासे के बाद निगम प्रशासन से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हड़कंप मचा हुआ है।
